असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर

शांतिपूर्ण होली मनाने को ले चर्चाफोटो – मधेपुरा 01कैप्शन- प्रतिनिधि, घैलाढ़ (मधेपुरा) थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर प्रतिनिधि एवं समाज सेवियों के साथ थानाध्यक्ष पवन पासवान ने शांति समिति की बैठक आयोजित की. थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 27, 2015 6:03 PM

शांतिपूर्ण होली मनाने को ले चर्चाफोटो – मधेपुरा 01कैप्शन- प्रतिनिधि, घैलाढ़ (मधेपुरा) थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर प्रतिनिधि एवं समाज सेवियों के साथ थानाध्यक्ष पवन पासवान ने शांति समिति की बैठक आयोजित की. थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहेगी. प्रखंड क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ गश्त किया जायेगा. मौके पर जिप सदस्य दिनेश यादव उर्फ फौजी, पूर्व प्रमुख सियाशरण यादव, मुखिया जय कृष्ण पासवान, प्रखंड राजद अध्यक्ष प्रो सुरेंद्र यादव, युवा शक्ति प्रखंड अध्यक्ष रोशन कुमार, पार्षद प्रतिनिधि राजनंदन कुमार, मुखिया कमलेश यादव, पूर्व मुखिया जवाहर यादव, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुधीर मंडल, अरविंद यादव, मो गुलाम, लालू कुमार आदि उपस्थित थे.