रालोसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा ऐतिहासिक

फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : रालोसपा की बैठक प्रतिनिधि , मुंगेरराष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को जय प्रकाश उद्यान में हुई. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह ने की. बैठक में आगामी 17 नवंबर को मुंगेर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने पर गहन विचार विमर्श किया गया. […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 4, 2014 11:02 PM

फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : रालोसपा की बैठक प्रतिनिधि , मुंगेरराष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को जय प्रकाश उद्यान में हुई. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह ने की. बैठक में आगामी 17 नवंबर को मुंगेर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने पर गहन विचार विमर्श किया गया. पार्टी के प्रदेश महासचिव सह जिला परिषद के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि रालोसपा का जनाधार जनता के बीच है. हमारे नेता उपेंद्र कुशवाहा एवं अरुण कुमार सिंह ने कभी भी जनता को दिग्भ्रमित कर सत्ता हासिल करने का प्रयास किया. जनता के हित के लिए सत्ता से बाहर होना पसंद है. जनता के हक की लड़ाई हमेशा रालोसपा लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेंगी. उन्होंने कहा कि जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सघन जन संपर्क अभियान चलाया जायेगा. प्रदेश सचिव सुधीर मंडल, मनोज कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एवं अरुण कुमार के मुंगेर आगमन पर भव्य स्वागत किया जायेगा. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद मो. जाहिद राइन, संजय सिंह, दिवाकर कुमार सिंह, राजेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में सघन दौरा किया जायेगा. मौके पर वार्ड पार्षद हीरो यादव, मनमोहन सिंह, अजय सिंह, मो. शमशाद आलम, राहुल, पप्पु सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version