शहरी वाणिकी के तहत पार्कों का करें विकास : प्रधान सचिव

फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित करते वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह प्रतिनिधि , मुंगेर राज्य के वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने कहा है कि शहरी वाणिकी के तहत पार्कों का विकास किया जाय और विद्यालय में छात्रों को पौधरोपण के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 26, 2014 10:02 PM

फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित करते वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह प्रतिनिधि , मुंगेर राज्य के वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने कहा है कि शहरी वाणिकी के तहत पार्कों का विकास किया जाय और विद्यालय में छात्रों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाय. वे बुधवार को आयुक्त कार्यालय के सभागार में वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त सुनिल कुमार सिंह, जिलाधिकारी मुंगेर के अमरेंद्र प्रसाद सिंह, जमुई शशिकांत तिवारी, लखीसराय मनोज कुमार सिंह एवं वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे. प्रधान सचिव ने पर्यावरण के महत्व को उजागर करते हुए पौधरोपण कार्यक्रम पर विशेष बल दिया और इस दिशा में वन प्रमंडल पदाधिकारियों को जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कार्य को गति प्रदान करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रखंड कार्यालय, सरकारी या निजी विद्यालय, समाहरणालय या अन्य स्थानों का चयन कर पौधरोपण को बढ़ावा दें. मुंगेर के जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने राजेंद्र उद्यान को विकसित करने का प्रस्ताव दिया. जिस पर प्रधान सचिव ने प्रमंडलीय वन पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. प्रधान सचिव ने शहरी क्षेत्र के पार्कों को विकसित कर वहां लाइटिंग की व्यवस्था की जाय. उन्होंने कहा कि दिसंबर माह में पौधरोपण कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए वन दिवस का आयोजन किया जायेगा.

Next Article

Exit mobile version