पुण्यतिथि पर याद किये गये पंडित जवाहर लाल नेहरू

फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : माल्यार्पण करते कांग्रेसी प्रतिनिधि, मुंगेर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के पुण्यतिथि पर बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान में एक समारोह आयोजित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अखिलेश सिंह ने की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 27, 2015 6:05 PM

फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : माल्यार्पण करते कांग्रेसी प्रतिनिधि, मुंगेर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के पुण्यतिथि पर बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान में एक समारोह आयोजित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अखिलेश सिंह ने की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और आजादी की लड़ाई से लेकर आजाद भारत की तरक्की में उनके योगदान की चर्चा की. पूर्व सचिव अखिलेश सिंह ने कहा कि विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले पंडित नेहरू 1916 में महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सहयोगी बने. उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बन कर देश के नवनिर्माण में योगदान दिया. इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता रूपेश पासवान के आकस्मिक निधन पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी. मौके पर कांग्रेस के वरीय नेता राम मोहन सिंह, अजमद हुसैन, मो. कमाल, निवास सिंह, मो. जाहिद, राम शरण सिंह, सुनील झा, अविनाश कुमार, राजेंद्र प्रसाद सिंह, सुमन कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version