शैल किशोर अध्यक्ष व प्रकाश कुमार बने सचिव

शैल किशोर अध्यक्ष व प्रकाश कुमार बने सचिव भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ का क्षेत्रीय चुनाव संपन्न फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : सम्मानित अध्यक्ष व सचिव के साथ अन्य प्रतिनिधि, मुंगेर भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ मुंगेर क्षेत्र का चुनाव मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय में संपन्न हुआ. जिसमें शैल किशोर सिन्हा क्षेत्रीय अध्यक्ष व […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 29, 2015 9:46 PM

शैल किशोर अध्यक्ष व प्रकाश कुमार बने सचिव भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ का क्षेत्रीय चुनाव संपन्न फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : सम्मानित अध्यक्ष व सचिव के साथ अन्य प्रतिनिधि, मुंगेर भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ मुंगेर क्षेत्र का चुनाव मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय में संपन्न हुआ. जिसमें शैल किशोर सिन्हा क्षेत्रीय अध्यक्ष व प्रकाश कुमार क्षेत्रीय सचिव बने. इसके साथ ही लाला अवधेश कुमार सिन्हा क्षेत्रीय सहायक सचिव चुने गये. इस मौके पर एसबीआइ के अधिकारियों ने माला पहना कर नये पदाधिकारियों का स्वागत किया. स्टेट बैंक अधिकारी संघ का चुनाव क्षेत्रीय कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक मनोज कुमार एवं मनोहर पासवान की देखरेख में संपन्न हुआ. इस मौके पर एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक शशि कुमार पांडेय एवं भागलपुर जोन के सहायक महासचिव अरुण सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद थे. सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में मनीष कुमार को ट्रजरर की भूमिका सौंपी गयी. साथ ही राज तिलक, संजय किशोर पांडेय, रवींद्र कुमार सिन्हा, नवेंदु कुमार सिन्हा एवं सुबोध चौधरी कमेटी के सदस्य बनाये गये.

Next Article

Exit mobile version