मुजफ्फरपुर. लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शरीफुल हक को प्रदेश संगठन सचिव बनाये जाने पर जिला लोजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. शरीफुल हक को प्रदेश संगठन सचिव बनाये जाने पर जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुमार महतो ने प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को धन्यवाद दिया. साथ ही कहा कि शरीफुल हक जैसे जमीनी कार्यकर्ताओं को पार्टी ने संगठन सचिव के पद पर मनोनीत करके पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया है. शरीफुल हक को बधाई देने वालों में प्रदेश महासचिव सुधीर कुमार ओझा, युवा प्रदेश संगठन सचिव सुरेश कुमार, दलित सेना के जिलाध्यक्ष अवधेश पासवान, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीरा देवी, उपाध्यक्ष संजय पासवान, राजीव रंजन ठाकुर, गोल्डेन सिंह, अमन चैन, कुमोद पासवान, भरत पासवान, गौड़ीनंदन पासवान, मिंटू राणा, अशोक कुमार सिंह, मेश राय, पृथ्वी पासवान आदि शामिल थे.
पूर्व जिलाध्यक्ष शरीफुल हक बने प्रदेश संगठन सचिव
मुजफ्फरपुर. लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शरीफुल हक को प्रदेश संगठन सचिव बनाये जाने पर जिला लोजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. शरीफुल हक को प्रदेश संगठन सचिव बनाये जाने पर जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुमार महतो ने प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को धन्यवाद दिया. साथ ही कहा कि शरीफुल हक जैसे जमीनी […]
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है