सकरा जदयू के 23 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

सकरा. जदयू जिलाध्यक्ष गणेश भारती द्वारा राजेश कुमार मिश्र को हटा कर रवि भूषण को प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने से प्रखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद पैदा हो गया है. श्री मिश्र के समर्थन में 23 कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अपना सामूहिक त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है. इसमें पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंभु […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 22, 2015 10:02 PM

सकरा. जदयू जिलाध्यक्ष गणेश भारती द्वारा राजेश कुमार मिश्र को हटा कर रवि भूषण को प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने से प्रखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद पैदा हो गया है. श्री मिश्र के समर्थन में 23 कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अपना सामूहिक त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है. इसमें पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंभु शरण मिश्र, पंचायत अध्यक्ष अमरेंद्र शर्मा, ब्रह्मदेव पासवान, मनोज पासवान, लाल बाबू महतो आदि शामिल हैं. त्यागपत्र में जिलाध्यक्ष पर तानाशाही रवैया अपनाकर निर्वाचित अध्यक्ष को बिना कारण पूछे हटा का पार्टी के संविधान के उल्लंघन का आरोप लगाया है. सकरा में वार्ड सदस्य संघ की बैठकसकरा. प्रखंड कार्यालय पर गुरुवार को वार्ड सदस्य संघ की बैठक संघ के संरक्षक रामनरेश राय की अध्यक्षता में हुई. इसमें सर्वसम्मति से केदार प्रसाद सिंह को संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. संरक्षक श्री राय ने बताया कि पाचू पासवान को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार को सचिव व विश्वनाथ साह को कोषाध्यक्ष चुना गया. मौके पर शंभु पोद्दार, अवधेश प्रसाद, नागेश्वर पासवान, सविता देवी, बिंदू देवी, सुनीता देवी, देवानंंद, विजेंद्र सिंह, भोला महतो आदि मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version