स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर शोक
फोटो मुशहरी. प्रखंड क्षेत्र के रोहुआ निवासी स्वतंत्रता सेनानी हरि नारायण शर्मा(100) का निधन शुक्रवार को हृदय गति रूकने उनके आवास पर हो गया. वह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार अधिवक्ता के दादा है. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके निधन पर पुत्र लोकनाथ शर्मा, […]
फोटो मुशहरी. प्रखंड क्षेत्र के रोहुआ निवासी स्वतंत्रता सेनानी हरि नारायण शर्मा(100) का निधन शुक्रवार को हृदय गति रूकने उनके आवास पर हो गया. वह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार अधिवक्ता के दादा है. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके निधन पर पुत्र लोकनाथ शर्मा, पौत्र अरविंद कुमार अधिवक्ता, पौत्री प्रतिमा ठाकुर, ललिता कुमारी, पूजा कुमारी व आशुतोष कुमार मलिन ने गहरा शोक जताया है. वहीं स्थानीय मुखिया सलोनी कुमारी, सरपंच पति भूषण सिंह, उप सरपंच हेमंत सिंह, शशि रंजन शर्मा, ब्रजेंद्र, शिवजी रजक, आलोक कुमार, पैक्स अध्यक्ष विकास कुमार, उपमुखिया पूजा कुमार ने भी शोक व्यक्त किया है. अशोक युवा लोजपा के जिला महासचिव मनोनीत .. फोटो मुशहरी. युवा लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन ठाकुर उर्फ बंटी ने पताही के उपमुखिया अशोक कुमार साह को जिला महासचिव मनोनीत किया है. इनके मनोनयन पर पंसस अखिलेश ठाकुर, कुमोद पासवान,दशरथ पंडित, संजय चौधरी, सुशील कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है.