कांग्रेस के पदयात्रा में नहीं दिखीं पूर्व मंत्री उषा सिन्हा

मुजफ्फरपुर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में किसान मजदूर न्याय पदयात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री उषा सिन्हा व उनके पुत्र अनुनय सिन्हा नहीं दिखे. इतना ही नहीं कई पुराने कांग्रेसी भी इसमें नजर नहीं आये. पहले ही पूर्व मंत्री स्व.रघुनाथ पांडेय की पुत्रवधू विनीता विजय को कांग्रेस ने पहले ही […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 10, 2015 12:03 AM

मुजफ्फरपुर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में किसान मजदूर न्याय पदयात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री उषा सिन्हा व उनके पुत्र अनुनय सिन्हा नहीं दिखे. इतना ही नहीं कई पुराने कांग्रेसी भी इसमें नजर नहीं आये. पहले ही पूर्व मंत्री स्व.रघुनाथ पांडेय की पुत्रवधू विनीता विजय को कांग्रेस ने पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है. उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया. जिसके बाद कांग्रेस के पुराने दिग्गज में पूर्व केंद्रीय मंत्री उषा सिन्हा जो बिहार के प्रथम राजस्व मंत्री महेश बाबू की पुत्री है, वह भी अपने क्षेत्र में ही कांग्रेस की रैली में शामिल नहीं हो सकी. बताया यह जाता है कि उन्हें इस पदयात्रा को लेकर कोई सूचना नहीं दी गयी. कांग्रेस के पुराने नेता अरविंद कुमार सिंह, मुकेश त्रिपाठी मुजफ्फरपुर से पिछले विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी रह चुके मयंक कुमार मुन्ना जैसे कई पुराने कांग्रेसी नजर नहीं आये. जिससे एक बार फिर यह चर्चा शुरू हो गयी है कि कांग्रेस का अंदरूनी कलह अभी पार्टी में बरकरार है. हालांकि यह इतिहास रहा है कि मुजफ्फरपुर में जब भी कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम हुआ तो कांग्रेस गुटों में बंटी दिखी. प्रदेश के बड़े नेता भी विवादों को पाट नहीं सके. वही स्थिति वर्तमान में भी दिख रही है.

Next Article

Exit mobile version