संगठन की मजबूती से मिलेगी मजबूत सरकार
मुजफ्फरपुर: विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक मैठी में हुई. इसमें गायघाट, बंदरा व कटरा के पंचायत से लेकर मंडल स्तरीय अध्यक्ष व पदाधिकारीयों ने भाग लिया. इसमें प्रदेश समन्वयक अरुण कुमार सिंह ने बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को मतदाताओं सूची बना उनसे जुड़ने […]
मुजफ्फरपुर: विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक मैठी में हुई. इसमें गायघाट, बंदरा व कटरा के पंचायत से लेकर मंडल स्तरीय अध्यक्ष व पदाधिकारीयों ने भाग लिया. इसमें प्रदेश समन्वयक अरुण कुमार सिंह ने बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को मतदाताओं सूची बना उनसे जुड़ने का आह्वान किया.
मोरचा के विभिन्न घटकों में समन्वय करने के निर्देश दिये.
विधायक वीणा देवी ने प्रत्येक बूथ पर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता जनादर्न से जुड़ पार्टी को मजबूत करने व मजबूत सरकार बनाने की अपील की.
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को उजागर करें, उनका निदान किया जायेगा. बैठक को कटरा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार, बंदरा के रजनीश कुमार राजन, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो. इसरार अहमद, बिकाऊ यादव, जय प्रकाश गामी, प्रिंस कुमार आदि ने भी संबोधित किया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर ने की.