जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल
जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिलफोटो : दीपक कहा, कांग्रेस व राजद की वजह से छोड़ दी पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया गंभीर आरोप संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस व बिहार में जंगलराज की परिचायक पार्टी राजद से हाथ मिलाकर सच्चे व कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्ताओं को अपमान किया […]
जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिलफोटो : दीपक कहा, कांग्रेस व राजद की वजह से छोड़ दी पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया गंभीर आरोप संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस व बिहार में जंगलराज की परिचायक पार्टी राजद से हाथ मिलाकर सच्चे व कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्ताओं को अपमान किया है. इसको बिहार की जनता माफ नहीं करेगी. ये बातें जदूय के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद साह ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया कि भाजपा ही बिहार का विकास कर सकती है. यही वजह है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. भाजपा विधायक सुरेश शर्मा ने कहा कि राजेश्वर प्रसाद के आने से भाजपा और भी मजूबत हो गयी है. इस मौके पर विधायक प्रवक्ता संजीव कुमार, प्रभात कुमार आदि मौजूद थे.