पछिया चली तो फिर गिरा तापमान

पछिया चली तो फिर गिरा तापमान वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर. पछिया हवा चलने के साथ तापमान में गिरावट आ गई है. दिन का तापमान और रात का तापमान गिरा है. रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है. आगे भी इसी तरह तापमान में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 15, 2015 10:40 PM

पछिया चली तो फिर गिरा तापमान वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर. पछिया हवा चलने के साथ तापमान में गिरावट आ गई है. दिन का तापमान और रात का तापमान गिरा है. रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है. आगे भी इसी तरह तापमान में गिरावट आने की संभावना बनी हुई है. राजेंद्र कृषि पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ आइ बी पांडेय ने बताया कि 20 दिसंबर तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय साफ रहने का अनुमान है. इस अवधि में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. इस अवधि में औसतन 4 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्र्रता सुबह में करीब 75 से 90 प्रतिशत व दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत रहने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. उत्तर बिहार के जिलों में देर सुबह तक कोहरे छाये रह सकते हैं. मंगलवार का अधिकतम तापमान 20़ 7 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सामान्य 3़ 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 6़ 2 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से सामान्य 3़ 0 डिग्री सेल्सियस कम है. सोमवार को दिन का तापमान दिन में 22.8 डिग्री सेल्सियस 7.6 रात का तापमान रिकॉर्ड किया गया.

Next Article

Exit mobile version