क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गये अरुण

क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गये अरुण मुजफ्फरपुर. बिहार क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से अरुण कुमार का चुनाव किया. रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुयी. मोर्चा के नेता संजय राज ने अरुण कुमार के नाम का […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 17, 2016 9:32 PM

क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गये अरुण मुजफ्फरपुर. बिहार क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से अरुण कुमार का चुनाव किया. रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुयी. मोर्चा के नेता संजय राज ने अरुण कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर राम कुमार रजक, अनिल कुमार गुप्ता, रजनीश मिश्र, नीरज कुमार सेठ ने समर्थन किया. नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा. अरुण कुमार ने कहा कि बिहार क्रांतिकारी मोर्चा आने वाले समय में मजबूत जनाधार बनायेगी तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ कर समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी. बैठक में अमन कुमार, उमाशंकर प्रसाद, संजय पाठक, राजीव कुमार राय, गोपाल कुमार झा आदि थे.

Next Article

Exit mobile version