कुरकुरे खरीदने गया डिप्टी कलेक्टर का बेटा गायब, डेढ़ घंटे बाद मिला
मुजफ्फरपुर : कुरकुरे खरीदने निकले डिप्टी कलेक्टर मो. कबीर का छह वर्षीय पुत्र सोमवार की शाम अचानक गायब हो गया. सूचना मिलते ही आनन- फानन में नगर डीएसपी आशीष आनंद, काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश झा और विवि थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ बच्चे की खोज में निकल गये. करीब डेढ़ घंटे बाद बच्चे को रामदयालु चौक […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
March 7, 2017 4:21 AM
मुजफ्फरपुर : कुरकुरे खरीदने निकले डिप्टी कलेक्टर मो. कबीर का छह वर्षीय पुत्र सोमवार की शाम अचानक गायब हो गया. सूचना मिलते ही आनन- फानन में नगर डीएसपी आशीष आनंद, काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश झा और विवि थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ बच्चे की खोज में निकल गये. करीब डेढ़ घंटे बाद बच्चे को रामदयालु चौक से बरामद कर लिया गया. बताया जाता है कि सीनियर डिप्टी कलेक्टर मो. कबीर दामूचक स्थित मजिस्ट्रेट कॉलोनी में रहते हैं.
...
सोमवार की शाम उनके दोनों पुत्र दामूचक कुरकुरे खरीदने निकले. इस बीच छोटा बेटा रास्ता भटक गया. वह भटक कर रामदयालु चौक पहुंच गया था. ज्ञात हो कि पूर्व में भी वह एक बार रास्ता भटक गया था. इसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गयी थी. बाद में उसे एलएस कॉलेज से बरामद किया गया था.
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 10:00 PM
January 16, 2026 9:57 PM
January 16, 2026 9:52 PM
January 16, 2026 9:46 PM
January 16, 2026 9:43 PM
January 16, 2026 8:22 PM
January 14, 2026 10:45 PM
January 14, 2026 9:58 PM
January 14, 2026 9:55 PM
January 14, 2026 9:54 PM
