कटरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाने का लिया गया निर्णय कटरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित डिजाइन भवन में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने की. मौके पर पूर्व विधायक वीणा देवी ने कहा कि 15 दिनों तक दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनायी जायेगी. इसमें कार्यकर्ता बूथों पर जाकर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 22, 2017 5:41 AM

दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाने का लिया गया निर्णय

कटरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित डिजाइन भवन में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने की. मौके पर पूर्व विधायक वीणा देवी ने कहा कि 15 दिनों तक दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनायी जायेगी. इसमें कार्यकर्ता बूथों पर जाकर लोगों में जागृति पैदा करेंगे. पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताने काम करेंगे.
मौके पर आदर्श कुमार, अशोक साह, रंजीत सिंह आदि मौजूद थे.
कुढ़नी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक : कुढ़नी. प्रखंड भाजपा की बैठक रविवार को गुदरी बजार कुढ़नी स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई. अध्यक्षता कुढ़नी मंडल अध्यक्ष रंजन कुमार मिश्र ने की. मौके पर विधायक केदार गुप्ता, नीतेश कुमार सिंह, विनोद दास, रमेश महतो, राजकुमार सहनी, छोटू दास, धर्मेंद्र यादव, मनोज साह स्वेताभ आदि मौजूद थे.
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक : मड़वन. प्रखंड के गोरियारा में रविवार को भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष सदानन्द सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मंडल प्रभारी भूपाल भारती ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचने में नीतीश सरकार बाधा बनी हुई है. गरीबों की योजनाओं में राज्य सरकार बंदरबाट कर रही है. सूबे में अराजकता बनी हुई है. भाजपा जनता के सवाल पर आंदोलन करेगी.

Next Article

Exit mobile version