Muzaffarpur Petrol Diesel Price: एक बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आज का ताजा रेट

Muzaffarpur Petrol Diesel Price: आज यानी 9 अक्टूबर 2024 को शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। करीब एक सप्ताह के बाद तेल के दामों में बढ़त देखने को मिली है। जानिए, क्या है आज का ताजा रेट?

By Aniket Kumar | October 9, 2024 8:47 AM

Muzaffarpur Petrol Diesel Price: रोजमर्रा की जिंदगी में आम इंसान के लिए पेट्रोल के भाव बहुत मायने रखता है। लोग अपने काम, ऑफिस और एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए पेट्रोल डीजल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपको इनके ताजा रेट के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। आज यानी 9 अक्टूबर को शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिले हैं। रेट में यह बदलाव करीब एक सप्ताह बाद देखने को मिला है। पेट्रोल की कीमत में एक बार फिर उछाल आया है। आइए, जानते हैं आज आपके शहर मुजफ्फरपुर में पेट्रोल-डीजल का क्या है भाव। 

ये हैं ताजा भाव

बता दें, बीते एक सप्ताह से पेट्रोल-डीजल के रेट पर ब्रेक लगा था। इनके भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा था। लेकिन, आज सुबह इनकी कीमतों में उछाल आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 9 अक्टूबर 2024 (बुधवार) को पेट्रोल की कीमत RS 0.37 रुपए बढ़ कर RS 106.30/L हो गई है। बीते 2 अक्टूबर से इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुए थे। 01 अक्टूबर को 0.11 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही कीमत में स्थिरता बनी हुई थी। 

डीजल की कीमतों में भी उछाल

वहीं अगर डीजल की बात करें तो आज 35 पैसे की उछाल के साथ RS 92.72/L के भाव से बीक रहा है। हालांकि, डीजल के भाव में भी पिछले एक सप्ताह में कोई बदलाव देखने को नहीं मिले थे। 29 सितंबर 2024 को डीजल के भाव में 20 पैसे की बढ़त दर्ज की गई थी। मुजफ्फरपुर व इसके आसपास के इलाकों में खेती किसानी अधिक होती है। ऐसे में यदि डीजल की कीमतों में बढ़त किसानों के लिए चिंता वाली खबर है।

Next Article

Exit mobile version