Muzaffarpur Petrol Diesel Price: दिवाली से पहले फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का ताजा रेट

Muzaffarpur Petrol Diesel Price: आज यानी 28 अक्टूबर 2024 को शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। करीब दो दिनों के बाद तेल के दामों में बढ़त देखने को मिली है। जानिए, क्या है आज का ताजा रेट?

By Aniket Kumar | October 28, 2024 8:26 AM
an image

Muzaffarpur Petrol Diesel Price: रोजमर्रा की जिंदगी में आम इंसान के लिए पेट्रोल के भाव बहुत मायने रखता है। लोग अपने काम, ऑफिस और एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए पेट्रोल डीजल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपको इनके ताजा रेट के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। आज यानी 28 अक्टूबर को शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिले हैं। रेट में यह बदलाव करीब दो दिनों बाद देखने को मिला है। पेट्रोल की कीमत में एक बार फिर उछाल आया है। आइए, जानते हैं आज आपके शहर मुजफ्फरपुर में पेट्रोल-डीजल का क्या है भाव। 

ये हैं ताजा रेट

बता दें, बीते दो दिनों से पेट्रोल-डीजल के रेट में गिरावट देखने को मिल रहा था। लेकिन, आज सुबह इनकी कीमतों में उछाल आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 अक्टूबर 2024 (सोमवार) को पेट्रोल की कीमत RS 0.42 रुपए बढ़ कर RS 106.13/L हो गई है। बीते 26 और 27 अक्टूबर को इसके दाम में कमी आई थी। 26 को 31 पैसे और 27 अक्टूबर को 28 पैसे की कमी आई थी। इसके बाद आज तेल के दाम में उछाल देखने को मिला है। 

डीजल की कीमतों में भी उछाल

वहीं अगर डीजल की बात करें तो आज 40 पैसे की उछाल के साथ RS 92.92/L के भाव से बीक रहा है। हालांकि, डीजल के भाव में भी पिछले दो दिनों में गिरावट देखने को मिली थी। 27 अक्टूबर 2024 को डीजल के भाव में 26 पैसे की गिरावट दर्ज की गई थी। मुजफ्फरपुर व इसके आसपास के इलाकों में खेती किसानी अधिक होती है। ऐसे में यदि डीजल की कीमतों में बढ़त किसानों के लिए चिंता वाली खबर है।

Exit mobile version