राजगीर में बनेगा भव्य ऐतिहासिक संग्रहालय, विरासत संजोएगा और पर्यटन को देगा नई उड़ान

Rajgir Museum: बिहार के राजगीर में जल्द ही एक भव्य ऐतिहासिक संग्रहालय बनेगा. जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. यह संग्रहालय तीन एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा.

By Abhinandan Pandey | March 6, 2025 10:23 AM
an image

Rajgir Museum: बिहार का ऐतिहासिक शहर राजगीर अब एक नए आयाम की ओर बढ़ रहा है. जल्द ही यहां एक अत्याधुनिक संग्रहालय स्थापित किया जाएगा, जो न केवल प्राचीन धरोहरों को संजोएगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा. यह संग्रहालय महादेवपुर गांव में एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित 46 एकड़ भूमि में से तीन एकड़ पर बनाया जाएगा.

इतिहास को सहेजने की अनूठी पहल

यह संग्रहालय राजगीर के गौरवशाली अतीत को प्रदर्शित करेगा। इसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण संग्रह होंगे.

  • प्राचीन अवशेष
  • ऐतिहासिक प्रतिमाएं
  • दुर्लभ पांडुलिपियां
  • थ्री-डी इंटरएक्टिव डिस्प्ले

गौतम बुद्ध और महावीर स्वामी से जुड़े कई ऐतिहासिक स्थल हैं

राजगीर का ऐतिहासिक महत्व किसी से छिपा नहीं है. यह प्राचीन मगध साम्राज्य की राजधानी रहा है और बौद्ध, जैन, हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्मों के लिए समान रूप से आस्था का केंद्र माना जाता है. यहां गौतम बुद्ध और महावीर स्वामी से जुड़े कई ऐतिहासिक स्थल हैं. जो इसे दुनिया भर के पर्यटकों के लिए खास बनाते हैं.

पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

स्थानीय प्रशासन को उम्मीद है कि इस संग्रहालय के निर्माण से पर्यटन उद्योग को नई गति मिलेगी और स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ होगा. यह न केवल इतिहास प्रेमियों के लिए एक आकर्षण होगा, बल्कि शोधकर्ताओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

राजगीर में बनने वाला पहला सरकारी संग्रहालय होगा

अधिकारियों का कहना है कि अगले वित्तीय वर्ष में निर्माण कार्य शुरू किए जाने की संभावना है. सरकार और पुरातत्व विभाग इस परियोजना को सफल बनाने में पूरी तरह जुटे हुए हैं. स्वतंत्रता के 78 वर्षों बाद, यह राजगीर में बनने वाला पहला सरकारी संग्रहालय होगा, जो क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को संरक्षित करने की दिशा में एक अहम कदम है. राजगीर का यह नया संग्रहालय अतीत को संजोकर भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक धरोहर बनकर उभरेगा.

Exit mobile version