आरपीएफ की दो महिला उपनिरीक्षक पुलिस मेडल से हुईं सम्मानित

पटना : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में पदस्थापित महिला उप निरीक्षक रवि रोशनी और धनबाद मंडल में पदस्थापित निधि दीक्षित को बेहतर सेवा के लिए नयी दिल्ली में एसपीजी निदेशक द्वारा पुलिस (स्पेशल ड्यूटी) मेडल से सम्मानित किया गया. बुधवार को दोनों सम्मानित महिला उप निरीक्षकों को पूमरे के महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त रवींद्र […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 8, 2017 7:25 AM
पटना : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में पदस्थापित महिला उप निरीक्षक रवि रोशनी और धनबाद मंडल में पदस्थापित निधि दीक्षित को बेहतर सेवा के लिए नयी दिल्ली में एसपीजी निदेशक द्वारा पुलिस (स्पेशल ड्यूटी) मेडल से सम्मानित किया गया. बुधवार को दोनों सम्मानित महिला उप निरीक्षकों को पूमरे के महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त रवींद्र वर्मा ने प्रोत्साहन व बधाई दी. मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री वर्मा ने कहा कि पूमरे के लिए यह गर्व की बात है और यह सम्मान आरपीएफ के अन्य कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित भी करेगा.

Next Article

Exit mobile version