33.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, यौनशोषण के आरोप में धर्मगुरु गिरफ्तार

पटना : बिहार की राजधानी पटना में महिला थाना पुलिस ने पटना सिटी इलाके के दादर मंडी इलाके से एक धर्मगुरु को दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म और यौनशोषण के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया. महिला थाना प्रभारी विभा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार कियेगये धर्मगुरु का नाम चंद्रमा राज है जिन्हें 14 दिनों […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

पटना : बिहार की राजधानी पटना में महिला थाना पुलिस ने पटना सिटी इलाके के दादर मंडी इलाके से एक धर्मगुरु को दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म और यौनशोषण के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया. महिला थाना प्रभारी विभा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार कियेगये धर्मगुरु का नाम चंद्रमा राज है जिन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

महिलाथाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में दोनों पीड़िता महिला की शिकायत पर मामले की जांच कर गत 8 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज करके न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद आरोप सही पाये जाने पर आज चंद्रमा राज को गिरफ्तार किया गया. विभा ने बताया कि इन महिलाओं ने चंद्रमा राज पर झाड-फूंक के बहाने उनके साथ दुष्कर्म करने और उनका यौन यौनशोषण करने का आरोप लगाया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

अन्य खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels