पटना : मुंद्रिका यादव के निधन पर राज्यपाल व सीएम दुखी

पटना : राजद के प्रधान महासचिव और जहानाबाद के विधायक व पूर्व मंत्री मुंद्रिका सिंह यादव के निधन पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व भाजपा तथा जदयू के कई नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 25, 2017 8:39 AM
पटना : राजद के प्रधान महासचिव और जहानाबाद के विधायक व पूर्व मंत्री मुंद्रिका सिंह यादव के निधन पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व भाजपा तथा जदयू के कई नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है.
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुंद्रिका सिंह यादव लोकप्रिय व संघर्षशील नेता थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मुंद्रिका सिंह यादव के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है. मुख्यमंत्री ने निधन के बाद उनके पुत्र से दूरभाष पर बात कर सांत्वना दी. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुंद्रिका सिंह यादव हमेशा गरीब-गुरबों की आवाज उठाते रहे थे. इधर, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शोक संदेश में कहा कि उनकी असामयिक मृत्यु से बिहार की राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है.
पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने पूर्व मंत्री मुंद्रिका सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव मे कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शोक जताया है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुंद्रिका सिंह यादव के निधन पर अपना गहरी शोक व्यक्त किया है. पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, महाचंद्र प्रसाद सिंह, नरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, अजीत कुमार सहित संतोष कुमार सुमन,पूर्व विधायक रवींद्र राय ने उनके निधन पर शोक जताया है. पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने भी राजद विधायक मुंद्रिका सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है.
लोजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, मंत्री पशुपति कुमार पारस, सांसद चिराग पासवान व रामचंद्र पासवान ने भी गहरा शोक प्रकट किया है. भाकपा माले नेता कुणाल ने भी मुंद्रिका सिंह यादव के निधन पर शोक जताया है. इधर, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ मदन मोहन झा, कांग्रेस नेता कुमार विजय, राजेश राठौड़ व विनोद कुमार सिंह यादव ने भी शोक जताया है.

Next Article

Exit mobile version