33.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

बिहार : राजगीर महोत्सव अब 27 से 29 नवंबर को

पटना : राजगीर महोत्सव का आयोजन अब 27 से 29 नवंबर के बीच होगा. पहले 25 से 27 नवंबर तक आयोजित था. कार्यक्रम का आयोजन अब हॉकी मैदान राजगीर व अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर होगा. राजगीर महोत्सव के किला मैदान में आयोजन की अनुमति के लिए जिला प्रशासन द्वारा आरकियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को सात नवंबर […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

पटना : राजगीर महोत्सव का आयोजन अब 27 से 29 नवंबर के बीच होगा. पहले 25 से 27 नवंबर तक आयोजित था. कार्यक्रम का आयोजन अब हॉकी मैदान राजगीर व अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर होगा. राजगीर महोत्सव के किला मैदान में आयोजन की अनुमति के लिए जिला प्रशासन द्वारा आरकियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को सात नवंबर को पत्र भेज कर अनुरोध किया गया था. यह अनुमति 23 नवंबर को कई शर्तों के साथ मिली. इन शर्तों का पालन करते हुए किला मैदान में आयोजन कठिन था. इसलिए अब राजगीर महोत्सव का आयोजन राजगीर स्थित हॉकी मैदान व अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में होगा.
पूर्व से निर्धारित सभी कार्यक्रम पूरी भव्यता से आयोजित होंगे. कार्यक्रमों में कोई कटौती नहीं होगी. ग्राम श्री मेला, कृषि मेला , व्यंजन मेला, खादी मेला, सूचना व जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी व पुस्तक मेला हॉकी मैदान में लगेगा. अन्य कार्यक्रम 27 से 29 नवंबर के बीच अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर व पुराना सैनिक स्कूल मैदान राजगीर में होंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

अन्य खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels