हठधर्मिता कांग्रेस को ले डूबी : अरुण सिन्हा

पटना : विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा है कि भ्रष्टाचार को मुद्दा न मानने की हठधर्मिता कांग्रेस पार्टी को ले डूबी. जिसका परिणाम है कि वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस की स्थिति कांग्रेस मुक्त भारत की ओर अग्रसर है. कांग्रेस देश के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 3, 2018 8:43 AM
पटना : विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा है कि भ्रष्टाचार को मुद्दा न मानने की हठधर्मिता कांग्रेस पार्टी को ले डूबी. जिसका परिणाम है कि वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस की स्थिति कांग्रेस मुक्त भारत की ओर अग्रसर है.
कांग्रेस देश के मात्र चार राज्यों में सिमट कर रह गयी है. सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी बड़ी–बड़ी बातें कर ले, अगले 4–5 महीनों में त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और कर्नाटक चुनाव में भी कांग्रेस जीरो पर आउट हो जायेगी. कांग्रेस द्वारा तमाम तरह के नकारात्मक मुद्दे बनाने की कोशिश के बावजूद जनता ने गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी एवं हिमाचल में कांग्रेस का सफाया कर भाजपा दो–तिहाई सीटें जीती एवं उत्तर प्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली.

Next Article

Exit mobile version