पटना : ‘अभियान चलाकर राज्य में लगेंगे एक करोड़ पौधे’

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने विशेष अभियान चलाकर राज्य में एक करोड़ पौधे लगाने का निर्देश दिया है. पर्यावरण एवं वन विभाग के वन प्रमंडल पदाधिकारियों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नौ जून को बांस कॉन्क्लेव और 24 व 25 जून को जलवायु परिवर्तन पर ईस्ट […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 27, 2018 9:08 AM
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने विशेष अभियान चलाकर राज्य में एक करोड़ पौधे लगाने का निर्देश दिया है. पर्यावरण एवं वन विभाग के वन प्रमंडल पदाधिकारियों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नौ जून को बांस कॉन्क्लेव और 24 व 25 जून को जलवायु परिवर्तन पर ईस्ट इंडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया जायेगा.
मोदी ने पिछले और चालू वित्तीय वर्ष की पौधरोपण व कृषि वानिकी योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने इस अभियान में अन्य संबंधित विभागों को भी शामिल करने को कहा. उन्होंने नमामि गंगे परियोजना के तहत कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता के बांस का गैवियन लगाने और रैखिक पौधारोपण के बजाय निजी भूमि में फलदार वृक्षों को प्रोत्साहित करने को कहा. इस परियोजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में राज्य के 18 वन प्रमंडलों में 2120 हेक्टेयर में 36 लाख से अधिक पौधे लगाने के लिए 20 करोड़ 69 लाख रुपये की योजना स्वीकृत की गयी है.
मुख्यमंत्री निजी पौधशाला (पॉप्लर एवं अन्य प्रजाति) की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने सरकारी जमीन पर नर्सरी को बढ़ावा देने, उपयुक्त ऊंचाई के पौधे लगाने और प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का निर्देश दिया.

Next Article

Exit mobile version