पछुआ से शुष्क हुआ मौसम

पटना : मौसम ने अपनी तल्खी दिखानी शुरू कर दी है. बीते दिनों दो दिनों से अधिकतम तापमान में वृद्धि हो गयी है. शुक्रवार को भी अधिकतम पारे ने छलांग लगायी. सीजन में सबसे अधिक गर्म दिन रहा. इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 23, 2019 5:20 AM

पटना : मौसम ने अपनी तल्खी दिखानी शुरू कर दी है. बीते दिनों दो दिनों से अधिकतम तापमान में वृद्धि हो गयी है. शुक्रवार को भी अधिकतम पारे ने छलांग लगायी. सीजन में सबसे अधिक गर्म दिन रहा. इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से दो डिग्री वृद्धि हुई. शुक्रवार को 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, पछुआ हवा भी अब धीरे-धीरे चलनी शुरू हो गयी है.
दोपहर में इसके कारण मौसम शुष्क हो गया था. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अब मौसम साफ रहेगा. इस कारण एक दो दिनों में और तापमान में वृद्धि होगी. इस कारण से गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी लू चलने के आसार नहीं हैं, लेकिन पछुआ ने अपनी रफ्तार बढ़ायी तो और गर्मी बढ़ेगी. आने वाले दिनों में 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं.

Next Article

Exit mobile version