पटना : फिर बढ़ी गर्मी, सामान्य से चार डिग्री ऊपर पारा

पटना : राजधानी पटना का तापमान गुरुवार को सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया. गुरुवार को अधिकतम तापमान 41़ 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन में कभी कभार ही बादल दिखाई दिये. अधिकतम समय सूरज ने शहर को खूब तपाया. आइएमडी पटना की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 14, 2019 9:09 AM
पटना : राजधानी पटना का तापमान गुरुवार को सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया. गुरुवार को अधिकतम तापमान 41़ 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन में कभी कभार ही बादल दिखाई दिये. अधिकतम समय सूरज ने शहर को खूब तपाया. आइएमडी पटना की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अगले पांच दिन तापमान बढ़ा हुआ रहेगा. अगले कुछ दिन तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मानसून का अभी भी इंतजार करना होगा. वातावरण में जबरदस्त नमी रही. इसकी मात्रा 72 फीसदी से
अधिक रही.

Next Article

Exit mobile version