पंडित नेहरू की जयंती पर कांग्रेसियों ने निकाली प्रभातफेरी

पटना. प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती पर गुरुवार को कांग्रेसियों ने बोरिंग रोड चौराहे से राजापुर पुल होते हुए सदाकत आश्रम तक प्रभातफेरी निकाली. नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने किया. इसमें पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया. श्री चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 13, 2014 11:06 PM

पटना. प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती पर गुरुवार को कांग्रेसियों ने बोरिंग रोड चौराहे से राजापुर पुल होते हुए सदाकत आश्रम तक प्रभातफेरी निकाली. नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने किया. इसमें पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया. श्री चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान को कम करने का प्रयास कर रही है. भाजपा के इस नापाक इरादे को जनता के बीच परदाफाश करें. पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार व कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने विचार रखे. प्रभातफेरी में सुबोध कुमार, ब्रजेश पांडेय, एचके वर्मा, प्रेमचंद मिश्र, पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल, सिद्धनाथ राय, लालबाबू लाल, जया मिश्र, अमिता भूषण, डॉ विनोद शर्मा, चंद्र प्रकाश सिंह, सरबत जहां फातिमा, जयंती झा, राजेश रात, शमायल अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए.

Next Article

Exit mobile version