33 नगर निकायों में बसस्टैंड के निर्माण के लिए राशि जारी
पटना . नगर विकास एवं आवास विभाग राज्य के 33 नगर निगम निकायों में बस स्टैंडों के निर्माण पर एक अरब 15 करोड़ 35 लाख रुपये खर्च करेगा. जिन नगर निकायों में बस स्टैंडों का निर्माण कराया जायेगा उनमें पटना नगर निगम क्षेत्र में (मालसलामी), दरभंगा नगर निगम, पूर्णिया नगर निगम, भागलपुर नगर निगम, मुंगेर […]
पटना . नगर विकास एवं आवास विभाग राज्य के 33 नगर निगम निकायों में बस स्टैंडों के निर्माण पर एक अरब 15 करोड़ 35 लाख रुपये खर्च करेगा. जिन नगर निकायों में बस स्टैंडों का निर्माण कराया जायेगा उनमें पटना नगर निगम क्षेत्र में (मालसलामी), दरभंगा नगर निगम, पूर्णिया नगर निगम, भागलपुर नगर निगम, मुंगेर नगर निगम, गया नगर निगम, बेगूसराय नगर निगम, बिहारशरीफ नगर निगम, कटिहार नगर निगम, आरा नगर निगम के अलावा नगर परिषदों में सीतामढ़ी, मधेपुरा, भभुआ, सीवान, मोतिहारी, नवादा, किशनगंज, सासाराम, सहरसा, नगर पंचायतों में नोखा, साहेबगंज, मोतीपुर, बेलसंड, नासरीगंज, नवीनगर, चकिया, अरेराज, मखदुमपुर,नवगछिया, बांका, झाझा, बोधगया और दाउदनगर शामिल हैं.