राज्यभर में मनरेगा से 199.62 लाख पौधे लगाये गये

राज्यभर में मनरेगा से 199.62 लाख पौधरोपण किया जा चुका है. इनमें गया, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, सारण और सीवान में सबसे अधिक पौधरोपण किया गया है.

By Prabhat Khabar News Desk | February 10, 2025 12:29 AM

गया, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, पूर्वी चंपारण व समस्तीपुर में सबसे अधिक बढ़ी हरियाली

– अरवल, जहानाबाद, शिवहर और शेखपुरा में अभी कम पौधे लगे

संवाददाता, पटना

राज्यभर में मनरेगा से 199.62 लाख पौधरोपण किया जा चुका है. इनमें गया, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, सारण और सीवान में सबसे अधिक पौधरोपण किया गया है. गया के पहाड़ी इलाकों में पौधे उगे हैं. गया में 11 लाख से अधिक मुजफ्फरपुर में 10 लाख से अधिक और मधुबनी में भी लगभग 10 लाख के करीब पौधे लगाये जा चुके हैं. अरवल, जहानाबाद, शिवहर और शेखपुरा में अभी कम पौधे लगे हैं. इन जिलों में दो लाख से कम पौधे लगे हैं.

बांका, बेगूसराय व भोजपुर में पांच लाख से अधिक पौधे लगे

बांका, बेगूसराय, भोजपुर, गोपालगंज, कटिहार, रोहतास और वैशाली में पांच लाख से अधिक पौधारोपण किये गये हैं. औरंगाबााद, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, पटना, पूर्णिया, सीतामढ़ी और नालंदा में छह लाख से अधिक पौधारोपण हुए हैं. सीवान, सारण में सात लाख से अधिक और समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में आठ लाख से अधिक पौधे लगे हैं.

जिला पौधारोपण (लाख में)

अररिया 4.49

अरवल 1.94

औरंगाबाद 6.31

बांका 5.15

बेगूसराय 5.97

भागलपुर 4.96

भोजपुर 5.00

बक्सर 3.54

दरभंगा 6.80

गया 11.54

गोपालगंज 5.14

जमुई 3.69

जहानाबाद 1.84

कैमूर 4.58

कटिहार 5.72

खगड़िया 2.68

किशनगंज 3.15

लखीसराय 2.23

मधेपुरा 4.17

मधुबनी 9.90

मुंगेर 2.14

मुजफ्फरपुर 10.01

नालंदा 6.00

नवादा 4.61

पश्चिम चंपारण 6.85

पटना 6.12

पूर्वी चंपारण 8.00

पूर्णिया 6.00

रोहतास 5,41

सहरसा 2.94

समस्तीपुर 8.43

सारण 7.12

शेखपुरा 1.54

शिवहर 1.35

सीतामढ़ी 6.23

सीवान 7.35

सुपौल 4.79

वैशाली 5.92

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version