कोहरे से कल से मिलेगी राहत

पटना : गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. इस मौसम में पहली बार दिन भर कुहासा छाया रहा. धूप के भी दर्शन नहीं हुए. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. इसके साथ ही हल्की पुरवा हवा भी चलनी शुरू हो गयी है. इससे ठंड […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 5, 2014 6:55 AM

पटना : गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. इस मौसम में पहली बार दिन भर कुहासा छाया रहा. धूप के भी दर्शन नहीं हुए. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. इसके साथ ही हल्की पुरवा हवा भी चलनी शुरू हो गयी है. इससे ठंड काफी बढ़ गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार तक कुहासे का प्रभाव रहेगा और इसके बाद खत्म हो जायेगा. दो दिनों के लिए लोगों को ठंड से राहत भी मिलेगी और फिर ठंड बढ़नी शुरू हो जायेगी

Next Article

Exit mobile version