profilePicture

डीएसपी ने ली घटना की जानकारी

परसा (सारण) . थाना क्षेत्र के कोहरा गांव में मुसलिम टोली के दीवार पर लगा हरा झंडे को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा उतार कर फंेकने को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया. तनाव की सूचना मिलते ही परसा थानाध्यक्ष संजय कुमार मकेर के थानाध्यक्ष संजय गुप्ता, परसा बीडीओ सुनील कुमार, सीओ अभय कुमार नेपाली मौके पर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 31, 2014 8:05 PM

परसा (सारण) . थाना क्षेत्र के कोहरा गांव में मुसलिम टोली के दीवार पर लगा हरा झंडे को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा उतार कर फंेकने को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया. तनाव की सूचना मिलते ही परसा थानाध्यक्ष संजय कुमार मकेर के थानाध्यक्ष संजय गुप्ता, परसा बीडीओ सुनील कुमार, सीओ अभय कुमार नेपाली मौके पर पहुंचे घटना के संबंध में जानकारी ली. गंभीर स्थिति को देखते हुए सोनपुर डीएसपी अशोक कुमार चौधरी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. काफी समझाने -बुझाने के बाद अज्ञात लोगोंे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दी गयी विदाईपरसा (सारण) . थाना में पदस्थापित जमादार जवान सिंह का विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें थानाध्यक्ष संजय कुमार सअनि निर्मल कुमार यादव, गजेंद्र सिंह ने अंग वस्त्र देकर विदाई समारोह का समापन किया गया. मालूम हो कि 31 दिसंबर को जवान सिंह सेवानिवृत हुए है.

Next Article

Exit mobile version