बेगूसराय को प्रमंडल नहीं बनाना जिले की जनता का अपमान

बेगूसराय (नगर). सीएम जीतन राम मांझी ने बिहार में नौ प्रमंडल के बाद नया तीन प्रमंडल, नौ जिला, 18 अनुमंडल निर्माण करने का प्रस्ताव तय किया है. इस नये तीन प्रमंडल के प्रस्ताव में बेगूसराय को प्रमंडल के रू प में नहीं लेना बेगूसराय के 32 लाख लोगों का अपमान है. प्रमंडल बनाओ अभियान समिति […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 13, 2015 11:03 AM

बेगूसराय (नगर). सीएम जीतन राम मांझी ने बिहार में नौ प्रमंडल के बाद नया तीन प्रमंडल, नौ जिला, 18 अनुमंडल निर्माण करने का प्रस्ताव तय किया है. इस नये तीन प्रमंडल के प्रस्ताव में बेगूसराय को प्रमंडल के रू प में नहीं लेना बेगूसराय के 32 लाख लोगों का अपमान है. प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, सचिव रवींद्र मनोहर, पुष्पकर प्रसाद सिंह, इफ्फतुर रहमान समेत अन्य लोगों ने दु:ख प्रकट करते हुए उक्त बातें कहीं. लोगों ने कहा कि बिहार के वर्तमान सभी 38 जिलों में सर्वाधिक राजस्व राज्य सरकार को बेगूसराय जिले से ही मिलता है. इसके बाद भी इसे उपेक्षा की नजरों से देखना अन्याय है. इसके लिए संघर्ष मोरचा अपने आंदोलन को तेज करेगा.

Next Article

Exit mobile version