बिंदेश्वरी दूबे की मनी जयंती

संवाददाता,पटना.पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी दूबे की जयंती प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी. समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने की. उन्होंने कहा कि दूबे जी राज्य नहीं देश के प्रसिद्ध मजदूर नेता थे. वह समाज के कमजोर वर्ग, गरीब व असहाय की सेवा को सर्वोपरि मानते थे. इस […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 14, 2015 11:03 PM

संवाददाता,पटना.पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी दूबे की जयंती प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी. समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने की. उन्होंने कहा कि दूबे जी राज्य नहीं देश के प्रसिद्ध मजदूर नेता थे. वह समाज के कमजोर वर्ग, गरीब व असहाय की सेवा को सर्वोपरि मानते थे. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष चंदन बागची, विधान पार्षद डा. दिलीप कुमार चौधरी, पूर्व विधायक जगन्नाथ राय, संजय सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एच.के.वर्मा, इंटक प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, प्रो. अंबुज किशोर झा समेत पार्टी के कई नेता उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version