जेल से छूटे कैदी को चाकू मार कर किया घायल

जमानत मिलने पर शुक्रवार की देर शाम मंडल कारा से हुआ था रिहाछपरा (सारण). शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दारोगा राय चौक से स्टेशन जाने के क्रम में जेल से छूटे एक कैदी को अपराधियों ने चाकू मार कर घायल कर दिया. घटना शुक्रवार की देर संध्या करीब साढ़े सात बजे की बतायी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 16, 2015 10:03 PM

जमानत मिलने पर शुक्रवार की देर शाम मंडल कारा से हुआ था रिहाछपरा (सारण). शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दारोगा राय चौक से स्टेशन जाने के क्रम में जेल से छूटे एक कैदी को अपराधियों ने चाकू मार कर घायल कर दिया. घटना शुक्रवार की देर संध्या करीब साढ़े सात बजे की बतायी जाती है. जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के पकढ़ीहा के स्व. वशिष्ठ सिंह का पुत्र इंदर कुमार सिंह शुक्रवार की देर संध्या मंडल कारा से रिहा हुआ. घर जाने के लिए वह स्टेशन जा रहा था कि इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उस पर हमला बोल दिया और चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल का उपचार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. उसे दो स्थानों पर चाकू लगा है. बताया जाता है कि इंदर सिंह एक आपराधिक मामले में छपरा मंडल कारा में करीब एक वर्ष से बंद था. न्यायालय द्वारा जमानत मिलने पर शुक्रवार को जेल प्रशासन ने उसे रिहा किया. रिहा होने के बाद घर जाते समय यह घटना हुई.

Next Article

Exit mobile version