विश्व की सबसे अधिक सदस्योंवाली पार्टी बनेगी भाजपा : अरुण सिन्हा
पटना. कुम्हरार विधान सभा के विभिन्न मंडलों में भाजपा के सदस्यता अभियान में अरुण सिन्हा खुद शिरकत करेंगे. उक्त घोषणा मंगलवार को उन्होंने की. वे कुम्हरार के लोक नायक मंडल में पार्टी के सदस्यता अभियान में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बनाने का लक्ष्य तय […]
पटना. कुम्हरार विधान सभा के विभिन्न मंडलों में भाजपा के सदस्यता अभियान में अरुण सिन्हा खुद शिरकत करेंगे. उक्त घोषणा मंगलवार को उन्होंने की. वे कुम्हरार के लोक नायक मंडल में पार्टी के सदस्यता अभियान में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. अब-तक पार्टी के पांच करोड़ से अधिक सदस्य बन गये हैं. उन्होंने कहा कि कुम्हरार में कुल 355 बूथ हैं. सभी बूथों पर पार्टी ने सदस्यता प्रभारी बनाये हैं. लोकनायक मंडल में चले भाजपा के सदस्यता अभियान में टीएन सिंह, अजय मिश्रा, सुधीर शर्मा, रवि सिंह, प्रवीण यादव, राजीव रंजन सिंह, संतोष सिंह, महाराजा महतो, श्ंाभु यादव, कन्हैया कुमार और विनय ओझा आदि शमिल थे.