18 की बैठक में फैसला लिया जायेगा. उन्होंने कहा है कि विधानसभा सत्र और सूबे की राजनीतिक घटनाओं पर भाजपा लगातार नजर बनाये हुए है. बैठक में पार्टी के विधायक और विधान पार्षद भी जुटेंगे. इधर पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस आरोप को सिरे खारिज किया है कि केंद्र सरकार बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है.
BREAKING NEWS
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक 18 को
पटना: विधान सभा के चालू सत्र को ले कर भाजपा विधान मंडल दल की बैठक 18 फरवरी को होगी. विधान मंडल दल की बैठक पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के सरकारी आवास पर शाम पांच बजे से होगी. जानकारी विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक अरुण सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि विधानसभा के बजट […]
पटना: विधान सभा के चालू सत्र को ले कर भाजपा विधान मंडल दल की बैठक 18 फरवरी को होगी. विधान मंडल दल की बैठक पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के सरकारी आवास पर शाम पांच बजे से होगी. जानकारी विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक अरुण सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा की क्या रणनीति होगी.
उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार केंद्र पर बेवजह आरोप लगाना बंद करें. भाजपा पूरी तरह लोकतांत्रिक और संवैधानिक मर्यादाओं के अंदर रह कर काम करती है. प्रमुख विपक्षी दल होने के कारण भाजपा बिहार के हर राजनीतिक घटनाओं पर नजर रख रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement