मसौढ़ी की खबर. सं / पेज 9

होली मिलन में विधायक को दी मूर्खाधिराज की उपाधिमसौढ़ी . नगरवासियों द्वारा गांधी मैदान में बुधवार को आयोजित होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. सेवानिवृत्त शिक्षक रामचंद्र सिंह व उनकी पत्नी विद्या देवी की जोड़ी ने होली गीत प्रस्तुत कर माहौल में रंग भर दिया. सांडा की टीम ने एक से बढ़ कर एक होली […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 4, 2015 11:04 PM

होली मिलन में विधायक को दी मूर्खाधिराज की उपाधिमसौढ़ी . नगरवासियों द्वारा गांधी मैदान में बुधवार को आयोजित होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. सेवानिवृत्त शिक्षक रामचंद्र सिंह व उनकी पत्नी विद्या देवी की जोड़ी ने होली गीत प्रस्तुत कर माहौल में रंग भर दिया. सांडा की टीम ने एक से बढ़ कर एक होली गीत की प्रस्तुति की. मौके पर स्थानीय विधायक अरुण मांझी को मूर्खाधिराज, जिप अध्यक्ष नूतन पासवान को महामूर्खाधिराज, एसडीओ चंद्रशेखर प्रसाद सिंह को मूर्खाधिपति, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार को नायब मूर्खाधिपति के पदनाम से विभूषित किया गया.

Next Article

Exit mobile version