बिहार में मुखिया, जिला परिषद अध्यक्ष में ज्यादातर महिलाएं

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि प्रदेश में मुखिया के पद पर 55 प्रतिशत और जिला परिषद के अध्यक्ष के पद पर 76 प्रतिशत महिलाएं आसीन हैं जो कि बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण का घोतक है. 67वें स्वतंत्रता दिवस पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज राष्ट्रध्वज फहराने के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 15, 2013 8:19 PM

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि प्रदेश में मुखिया के पद पर 55 प्रतिशत और जिला परिषद के अध्यक्ष के पद पर 76 प्रतिशत महिलाएं आसीन हैं जो कि बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण का घोतक है.

67वें स्वतंत्रता दिवस पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज राष्ट्रध्वज फहराने के बाद अपने संबोधन में नीतीश ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए हम लोगों ने पूरा प्रयास किया है और हम सबको मालूम है कि बिहार देश में पहला ऐसा राज्य बना जहां पंचायती राज संस्थानों और नगर निकायों में महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण दिया गया.

उन्होंने कहा कि इस बात की उन्हें खुशी है कि प्रदेश में मुखिया के पद पर 55 प्रतिशत और जिला परिषद के अध्यक्ष के पद पर 76 प्रतिशत महिलाएं आसीन हैं जो कि बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण का घोतक है.नीतीश ने कहा कि सभी जिलों में महिला पुलिस थानों की स्थापना की गयी है और राज्य में पहली बार महिला पुलिस बटालियन का गठन किया गया है तथा सरकार ने यह निर्णय लिया है कि पुलिस में आरक्षी हो या अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा.

Next Article

Exit mobile version