सम्राट अशोक की जयंती 27 को
पटना : सम्राट अशोक फाउंडेशन व अखिल भारतीय सम्राट अशोक विचार मंच 27 मार्च को सम्राट अशोक की जयंती मनायेगा. द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह बौद्ध व जयंती आयोजन समिति के संयोजक निरंजन कुशवाहा ‘पप्पू’ ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जयंती समारोह में सुबह आठ बजे समता शांति सद्भाव मार्च […]
पटना : सम्राट अशोक फाउंडेशन व अखिल भारतीय सम्राट अशोक विचार मंच 27 मार्च को सम्राट अशोक की जयंती मनायेगा. द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह बौद्ध व जयंती आयोजन समिति के संयोजक निरंजन कुशवाहा ‘पप्पू’ ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जयंती समारोह में सुबह आठ बजे समता शांति सद्भाव मार्च निकाला जायेगा. कार्यक्रम में मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा व नौशाद आलम के साथ-साथ पूर्व मंत्री रेणु कुमारी और किसान आयोग के अध्यक्ष सीसी सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित होंगे.