प्रदेश अध्यक्ष ने सोनिया से मिल पदयात्रा कार्यक्रम की दी जानकारी

पटना. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा अशोक चौधरी ने दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की. उनसे मिल कर प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे पदयात्रा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. श्री चौधरी ने केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ पार्टी द्वारा ‘बुद्धा टू […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 31, 2015 10:03 PM

पटना. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा अशोक चौधरी ने दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की. उनसे मिल कर प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे पदयात्रा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. श्री चौधरी ने केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ पार्टी द्वारा ‘बुद्धा टू गांधी ‘ पदयात्रा के बारे में बताया. राष्ट्रीय अध्यक्ष को राज्य की ताजा राजनैतिक स्थिति से अवगत कराया. प्रदेश कांग्रेस के सांगठनिक गतिविधियों पर उनसे चर्चा की. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एच.के.वर्मा ने कहा कि श्री चौधरी ने सोनिया गांधी को 17 अप्रैल को चंपारण में आने का निमंत्रण दिया है.

Next Article

Exit mobile version