पीयू के पूर्व प्रोफेसर प्रो शोभाकांत मिश्र का निधन

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर तथा हिंदी व संस्कृत के प्रकांड विद्वान प्रो शोभा कांत मिश्र का शुक्रवार को हृदयाघात से निधन हो गया. वे 80 वर्ष के थे. उन्होंने 1961 से लंबे समय तक अपनी सेवा दी और रिटायर हुए. उन्होंने अपने जीवन काल में कई पुस्तकों की रचना की इसमें भारतीय […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 5, 2015 11:05 PM

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर तथा हिंदी व संस्कृत के प्रकांड विद्वान प्रो शोभा कांत मिश्र का शुक्रवार को हृदयाघात से निधन हो गया. वे 80 वर्ष के थे. उन्होंने 1961 से लंबे समय तक अपनी सेवा दी और रिटायर हुए. उन्होंने अपने जीवन काल में कई पुस्तकों की रचना की इसमें भारतीय काव्य चिंतन, पाश्चात्य काव्य चिंतन, शब्दार्थ तत्व, अलंकार धारणा- विकास और विश्लेषन, काव्य गुणों का शास्त्रीय विवेचन आदि शामिल हैं. पीयू के पूर्व रजिस्ट्रार व हिंदी के प्रोफेसर प्रो बलराम तिवारी, विभागाध्यक्ष प्रो सुरेंद्र स्निग्ध, प्रो अमर कुमार सिंह, प्रो भृगनंदन त्रिपाठी समेत विभाग के अन्य शिक्षकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

Next Article

Exit mobile version