रालोसपा ने दिखाये तेवर, तो भाजपा ने दी एक और सीट

18 पर भाजपा, चार पर लोजपा व दो रालोसपा लड़ेगीपटना. विधान परिषद चुनाव में सीट बंटवारे में एनडीए के घटक दल रालोसपा के कड़े रुख अपनाने के बाद भाजपा नरम पड़ गयी. रालोसपा की मांग को मानते हुए भाजपा ने रालोपसा के लिए दो सीटें तय की हैं. ये दो सीटें रालोसपा को उन्हीं चार […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 16, 2015 11:04 AM

18 पर भाजपा, चार पर लोजपा व दो रालोसपा लड़ेगीपटना. विधान परिषद चुनाव में सीट बंटवारे में एनडीए के घटक दल रालोसपा के कड़े रुख अपनाने के बाद भाजपा नरम पड़ गयी. रालोसपा की मांग को मानते हुए भाजपा ने रालोपसा के लिए दो सीटें तय की हैं. ये दो सीटें रालोसपा को उन्हीं चार सीटों में से मिली है, जिन सीटों की पार्टी ने मांग की थी. पूर्व में रालोसपा को भाजपा ने सिर्फ एक भागलपुर की सीट दी थी. अब उसे मुंगेर की सीट भी दी गयी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए घटक दलों के बीच सीटों का अंतिम रूप से बंटवारे की घोषणा करते हुए कहा कि लोजपा को चार सीटें दी गयी हैं, जबकि रालोसपा को दो सीटें दी गयी हैं. शेष 18 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि लोजपा नालंदा, वैशाली, सुपौल और भोजपुर से चुनाव लड़ेगी. वहीं, रालोसपा भागलपुर और मुंगेर से चुनाव लड़ेगी.

Next Article

Exit mobile version