भाजपा का योग दिवस पाखंड : कांग्रेस

भाजपा का योग दिवस पाखंड : कांग्रेस : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया पेनेलिस्ट व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने योग दिवस को भाजपा का पाखंड बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम और भाजपा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे योग को भी पर्सनल पब्लिसिटी और पॉलिटिकल […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 21, 2015 10:08 PM

भाजपा का योग दिवस पाखंड : कांग्रेस : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया पेनेलिस्ट व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने योग दिवस को भाजपा का पाखंड बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम और भाजपा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे योग को भी पर्सनल पब्लिसिटी और पॉलिटिकल माइलेज का जरिया समझते हैं. कांग्रेस यूएनओ द्वारा योग दिवस मनाने का स्वागत किया है. श्री मिश्र ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू, इंदिरा, मोरारजी देसाई, राजीव गांधी, नरसिंहा राव सहित लाखों लोग योग करते रहें, लेकिन उसकी मार्केटिंग या पॉलिटिकल फायदा लेने की कभी कोशिश नहीं की. कांग्रेस योग के सिद्धांतों का राजनीतिकरण व उसके इवेंट मैनेजमेंट के रूप में आयोजित करने की भाजपा के प्रयास की निंदा करती है. श्री मिश्र ने योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा खुद योग नहीं करने पर सवाल उठाया. उन्होंने भाजपा अध्यक्ष को बापू के सिद्धांत वाक्य कि दूसरों को उपदेश देने से पहले खुद अभ्यास करो कि याद दिलाते हुए उन्हें डेली योग करने की सलाह दी.

Next Article

Exit mobile version