सत्य नारायण की हत्या का मुख्य गवाह गिरफ्तार
संवाददाता,पटना भाजपा नेता व दानापुर की भाजपा विधायक आशा सिन्हा के पति सत्य नारायण सिन्हा की हत्या के मुख्य गवाह रेलवे अस्पताल के डॉक्टर उमेश प्रसाद गुप्ता को खगौल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दानापुर की विधायक आशा सिन्हा के पति सत्य नारायण सिन्हा की हत्या 2003 में हुई थी. हत्याकांड में […]
संवाददाता,पटना भाजपा नेता व दानापुर की भाजपा विधायक आशा सिन्हा के पति सत्य नारायण सिन्हा की हत्या के मुख्य गवाह रेलवे अस्पताल के डॉक्टर उमेश प्रसाद गुप्ता को खगौल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दानापुर की विधायक आशा सिन्हा के पति सत्य नारायण सिन्हा की हत्या 2003 में हुई थी. हत्याकांड में रीत लाल यादव अभियुक्त हैं. बताया जा रहा है कि अभियुक्त के भय से डॉक्टर उमेश गवाही देने नहीं जा रहे थे. इस पर खगौल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. अब उनकी कोर्ट में गवाही करायी जायेगी.