वार्ड सदस्य की पुत्री की गोली मार कर हत्या

सोनवर्षा राज (सहरसा). बसनही थाना क्षेत्र की महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत के अरजपुर बहियार की भीसी नहर पर रविवार की अहले सुबह शौच करने गयी दसवीं की 14 वर्षीया छात्रा की हत्या अज्ञात लोगों द्वारा गोली मार कर दी. मृत रुचि कुमारी महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत के वार्ड सदस्य प्रमोद मंडल की पुत्री थी. मृतक के गले […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 9, 2015 7:06 PM

सोनवर्षा राज (सहरसा). बसनही थाना क्षेत्र की महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत के अरजपुर बहियार की भीसी नहर पर रविवार की अहले सुबह शौच करने गयी दसवीं की 14 वर्षीया छात्रा की हत्या अज्ञात लोगों द्वारा गोली मार कर दी. मृत रुचि कुमारी महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत के वार्ड सदस्य प्रमोद मंडल की पुत्री थी. मृतक के गले पर दबाने का निशान तथा एक गोली बांह पर तथा दूसरी गोली कंधे के नीचे मारी गयी है. शव को देखने से ऐसा जान पड़ता है जैसे लड़की की हत्या पहले गले में दुपट्टा का फंदा लगाने के बाद की गयी तथा भीसी नहर पर लाकर गोली मार दी गयी.

Next Article

Exit mobile version