जयंती पर याद किये गये पूर्व सीएम सत्येंद्र नारायण सिंह

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. इसमें में खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक, स्व. सिन्हा की पत्नी किशोरी सिन्हा, स्व. सिन्हा के पुत्र व पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व सांसद श्यामा सिंह, बिहार राज्य […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 13, 2015 6:07 AM
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया.
इसमें में खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक, स्व. सिन्हा की पत्नी किशोरी सिन्हा, स्व. सिन्हा के पुत्र व पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व सांसद श्यामा सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव छोटू सिंह, मछुआरा आयोग के सदस्य अरविंद निषाद समेत अन्य भी श्रद्धाजंलि दी. बिहार के पूर्व सीएम डॉ सत्येंद्र नारायण सिंह की 99वीं जयंती पर उनकी तसवीर पर माल्यार्पण करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व सीएम डॉ सत्येंद्र नारायण सिंह का जयंती समारोह मनाय गया. पार्टी मुख्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सत्येंद्र बाबू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया.
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि सत्येंद्र बाबू ने अपने पिता से मिली विरासत को आगे बढ़ाया. शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया. मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष कौकब कादरी, मनोज कुमार सिंह, संजय सिन्हा, एच. के. वर्मा, हरखु झा, अंबुज किशोर झा सहित कई नेता शामिल हुए.

Next Article

Exit mobile version