मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक अरूण कुमार सिन्हा को भावभीनी श्रद्घांजलि दी

विधानसभाध्यक्ष ने दी श्रद्बांजलिसंवाददाता.पटनापूर्व विधायक अरूण कुमार सिन्हा के पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना स्टेट हैंगर आने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्टेट हैंगर में पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि दी.इस अवसर पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक, विधान पार्षद महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी सहित गणमान्य व्यक्तियों ने भी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 14, 2015 12:06 PM

विधानसभाध्यक्ष ने दी श्रद्बांजलिसंवाददाता.पटनापूर्व विधायक अरूण कुमार सिन्हा के पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना स्टेट हैंगर आने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्टेट हैंगर में पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि दी.इस अवसर पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक, विधान पार्षद महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी सहित गणमान्य व्यक्तियों ने भी अरूण कुमार सिन्हा के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि दी.इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक अरूण कुमार सिन्हा की धर्मपत्नी श्रीमती गुरूशरण कौर, पुत्र डा तुषार शरणम, पुत्र तरूण शरणम और वरूण शरणम, पुत्रवधू रोहिणी, पुत्री सुश्री हंसा अरूणा एवं अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी.पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर में लाया गया. उनके पार्थिव शरीर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्घांजलि दी. इस अवसर पर संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक, विधान पार्षद महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी, पूर्व विधायक मिथिलेश सिंह, पूर्व विधायक अखलाक अहमद, पूर्व विधायक मुंद्रिका सिंह यादव ने भी पूर्व विधायक अरूण कुमार सिन्हा के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्घांजलि दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक प्रख्यात समाजवादी नेता थे. वे जदयू के एक कुशल एवं समर्पित संगठनकर्ता तथा प्रसिद्घ राजनेता थे. उनके निधन से जदयू को अपूरणीय क्षति हुई है.

Next Article

Exit mobile version