दाउदनगर के पूर्व सिटी मैनेजर पर दर्ज होगी प्राथमिकी
दाउदनगर के पूर्व सिटी मैनेजर पर दर्ज होगी प्राथमिकीदाउदनगर . औरंगाबाद जिले की दाउदनगर नगर पंचायत के पूर्व सिटी मैनेजर अवध किशोर सिंह के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है. फाइल गायब करने के मामले में कार्यपालक पदाधिकारी (इओ) विपिन बिहारी सिंह ने पूर्व सिटी मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दाउदनगर […]
दाउदनगर के पूर्व सिटी मैनेजर पर दर्ज होगी प्राथमिकीदाउदनगर . औरंगाबाद जिले की दाउदनगर नगर पंचायत के पूर्व सिटी मैनेजर अवध किशोर सिंह के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है. फाइल गायब करने के मामले में कार्यपालक पदाधिकारी (इओ) विपिन बिहारी सिंह ने पूर्व सिटी मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दाउदनगर थाने में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार कारवाई की जा रही है. फिलहाल, अवध किशोर सिंह नवादा जिले के वारिसलीगंज में पदस्थापित हैं. विगत अगस्त में दाउदनगर से उनका स्थानांतरण हुआ था.