याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी ब्रजकिशोर प्रसाद

याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी ब्रजकिशोर प्रसादसंवाददाता, पटनाब्रजकिशोर स्मारक प्रतिष्ठान की ओर से गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी ब्रजकिशोर प्रसाद की 140वीं जयंती मनायी गयी. शोधकर्ता एवं पूर्व भारतीय प्रशासनिक पदाधिकारी एसएन सिन्हा ने विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी के रूप में ब्रजकिशोर प्रसाद की अलग पहचान रही है. वे 1917 में पंचारण […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 14, 2016 9:22 PM

याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी ब्रजकिशोर प्रसादसंवाददाता, पटनाब्रजकिशोर स्मारक प्रतिष्ठान की ओर से गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी ब्रजकिशोर प्रसाद की 140वीं जयंती मनायी गयी. शोधकर्ता एवं पूर्व भारतीय प्रशासनिक पदाधिकारी एसएन सिन्हा ने विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी के रूप में ब्रजकिशोर प्रसाद की अलग पहचान रही है. वे 1917 में पंचारण सत्याग्रह के दौरान गांधी जी के आदर्शों पर चलकर हमेशा देश के लिए काम करते रहे हैं. वे वकालत की पढ़ाई करने के बाद भी राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें. संस्थान के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश वर्मा ने बताया कि जल्द ही उनके जीवन पर पुस्तक का प्रकाशन होगा, ताकि आज के युवा उनके जीवन को अादर्श बना सकें.कई हस्तियां हुई सम्मानितउन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष उनकी जयंती पर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है. इस वर्ष समाज विज्ञान के क्षेत्र में प्रोफेसर सुदीप्तो अधिकारी, साहित्य में डॉ विनय कुमार मेहता, कला संस्कृति में प्रोफेसर डॉ शांति जैन, पत्रकारिता में राकेश प्रवीर, और समाज सेवा के क्षेत्र में घनश्याम शुक्ला को स्म्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन बीबी मंडल ने किया.

Next Article

Exit mobile version