भगत सिंह से किसी की तुलना इतिहास का अपमान : उपेंद्र कुशवाहा
पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि भगत सिंह की तुलना किसी से भी करना भारतीय इतिहास का अपमान करना है. राष्ट्र का कोई भी नागरिक ऐसे अपमान को बरदाश्त नहीं कर सकता है. भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा […]
पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि भगत सिंह की तुलना किसी से भी करना भारतीय इतिहास का अपमान करना है. राष्ट्र का कोई भी नागरिक ऐसे अपमान को बरदाश्त नहीं कर सकता है. भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा ही नहीं, बल्कि महानायक हैं. उन्होंने कहा कि यह प्रकरण अब बंद होना चाहिए.